Latest

हर्षोल्लास के साथ मुकुट पूजन संपन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज मां काली नृत्य कमेटी कीडगंज प्रयागराज के तत्वाधान में होने वाले यमुना व मां काली दल इस वर्ष कोरोना प्रोटो कॉल को देखते हुए नही किया गया लेकिन इसी कड़ी में यमुना पूजा के दिन माँ काली के मुकुट का पूजन पूरे वैदिक अनुष्ठान के व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक अनुष्ठान कमेटी महामंत्री पं० अंकुश शर्मा की देख रेख में हुआ जिसमे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मुकुट पूजन कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा सोसल डिस्टेंस के साथ सम्पन्न किया इस दौरान यमुना आरती व दीपदान भी किया और माँ काली से कोरोना खत्म करने के लिए प्रार्थना भी की मुकुट पूजा व वैदिक अनुष्ठान में शामिल होने वालों में हेमंत पांडे चिंटू , शान्तनु शर्मा, अवधेश, निहाल, ऋषभ, शुभम वैध, शिवम मिश्रा ,मोनू मोनू पंडा, प्रभात शर्मा , श्रीधर भारद्वाज प्रण विजय सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button