इलाहाबाद समाचारदेश

15 जुलाई को 32 हजार करोड़ की लागत वाली बाणसागर परियोजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

इलाहाबाद। करीब 32 हजार करोड़ की लगत और 39 साल का लंबा इंतजार के बाद अब यूपी के हजारों किसानों से किया गया वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं. यूपी के मिर्जापुर और इलाहाबाद जिले के डेढ़ लाख हेक्टेयर की सिंचाई करने वाली बहुप्रतीक्षित 32 हजार करोड़ की लागत वाली बाणसागर परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री 15 जुलाई को करेंगे. सरकारों की बेरुखी और अधिकारीयों की लापरवाही से इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 39 वर्ष का समय लग गया. लेकिन अब इस परियोजना के लोकार्पण का मुहुर्त निकल आया है.

दरअसल, केंद्र और प्रदेश में बनने वाली सरकारों की ओर से परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट का रोड़ा अटकाया जाता रहा. लेकिन केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से परियोजना को पूर्ण करने के लिए नियमित बजट दिया गया.

बता दें बाणसागर परियोजना तीन राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना है. 39 वर्ष पहले एमपी, बिहार और यूपी के सिंचाई को लेकर परियोजना का आधार तैयार किया गया. यह तय किया गया कि परियोजना का 50 प्रतिशत पानी मध्य प्रदेश सरकार उपयोग करेगी. इसलिए मध्य प्रदेश परियोजना की लागत का 50 प्रतिशत धन खर्च करेगा. परियोजना का 25 प्रतिशत पानी यूपी और इतना ही बिहार को देने पर मसौदा बना. इसलिए दोनों राज्यों को लागत का 25-25 प्रतिशत धन खर्च देना तय हुआ. लेकिन सरकारें बदलती रहीं और यूपी के हिस्से में पानी आने में 39 साल का लंबा वक्त लग गया. अब जाकर पीएम के हाथों लोकार्पित होकर परियोजना का पानी किसानों के खेतों में पहुंचेगा.


बाणसागर परियोजना से विपक्ष को किसान विरोधी बताने की कोशिश

15 जुलाई को पीएम मोदी 10.25 पर वाराणसी के डीएलडब्लू हेलीपैड से मिर्ज़ापुर के लिए रवाना होंगे. वे 10.50 पर चंदईपुर हेलीपैड पहुचेंगे. पीएम मोदी 10.55 पर वाहन से मंच की और रवाना होंगे. 11 बजे मंच पर पहुचेंगे 11.15 बजे से 12 बजे के बीच बाणसागर नहर परियोजना का लोकार्पण व मेडिकल कॉलेज शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अपनी जनसभा से पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. साथ ही विपक्ष को किसानों के मुद्दे पर घेरेंगे. कहा जा रहा है कि बाणसागर परियोजना का लोकार्पण कर पीएम यह बताने की कोशिश करेंगे कि उनकी सरकार किसानों के लिए समर्पित है. साथ ही प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश होगी.

प्रधानमंत्री रैली की तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा रखी है. मिर्जापुर के चंदईपुर गांव में होने वाली इस सभा के लिए संगठन महासचिव सुनील बंसल समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता यहां डेरा डाल रखा है. खुद मुख्यमंत्री एक सप्ताह में दूसरी बार यहां आ रहे हैं. इस रैली के लिए बीजेपी की क्षेत्रीय इकाई कई बैठक कर चुकी है. पीएम मोदी यहां बाणसागर परियोजना के साथ 14 वर्ष में चुनार में गंगा नदी पर बन कर तैयार हुए पुल का भी लोकार्पण करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button