आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रगतिशील प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का प्रारंभ उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल के कुशल नेतृत्व में शुरू हुआ। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग सभी गाइड्स को शुभकामनाओं के साथ प्रशिक्षण सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण होने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी प्रशिक्षण के अंतिम दिवस कैंप फायर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंकज जायसवाल( प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज) ने प्रशिक्षण प्राप्त गाइड्स को बधाई देते हुए कहा कि गाइड को हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हुए निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में गाइड द्वारा शिव रागिनी गीत (आग हुई है रोशन आओ ,आओ आग के पास )प्रस्तुत कर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इन पंच दिवसीय कार्यक्रम में सभी गाइड का अनुशासन, सेवा, स्काउट /गाइड का इतिहास, नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, बिना बर्तन के भोजन बनाना ,प्राथमिक चिकित्सा, मीनार, टेंट, संकेत वार्ता, आदि का प्रशिक्षक मंडल सुधा शुक्ला (एस डब्ल्यू डी) गायत्री यादव (एस डब्ल्यू बी) तथा शिखा कनौजिया (बेसिक) ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती आशा श्रीवास्तव अनुपमा श्रीवास्तव ऋतु अरोरा सलोनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं तथा संचालन नीलम श्रीवास्तव ने किया।


