Latest
महंत पर जानलेवा हमले का आरोपी आश्रम की कर रहा है रेकी, कहीं यह नई साजिश तो नहीं

सीतापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। जेहादियों द्वारा आये दिन संतों – महंतों, हिन्दू धर्मप्रचारको को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसी ही घटना सीतापुर जिले के विशेष समुदाय बाहुल्य खैराबाद में हुई जहाँ महंत बजरंगमुनि मुनि पर कई बार जानलेवा हमले की कोशिश की गई। आखिर मे 16 फरवरी को महंत को चाकुओं से गोद दिया गया।
आश्चर्य की बात यह है कि सभी घटनाएं डेढ़ सेक्शन पीएसी, एक चौथाई गार्द व महंत जी के सरकारी व प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति में हुई। इतना कुछ होने के बाद भी एक प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
शासन-प्रशासन क्या महंत की हत्या होने के बाद कड़ा रुख अपनायेगा। क्या शासन व प्रशासन को जागने के लिए महंत का मरना जरूरी है? ऐसे बहुत सारे प्रश्न संतो द्वारा उठाये जा रहे हैं।




