Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

सशक्त युवा समर्थ भारत – यूथ फॉर नेशन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूथ फॉर नेशन की केंद्रीय टोली द्वारा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में ‘संस्कार निर्माण एवं युवा’ विषय पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसका संचालन संगठन के राष्ट्रीय मंत्री संतोष तिवारी ने किया। बैठक में मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय मंत्री कैप्टन राज द्विवेदी जी ने बताया कि आगामी समय में देश भर में योजना बना कर पूर्व सैनिकों के माध्यम से कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की तर्ज पर ट्रेनिंग की व्यवस्था यूथ फॉर नेशन के माध्यम से देश भर में की जाएगी। केंद्रीय कार्यालय प्रमुख प्रवल प्रताप जी ने बताया की नई पीढ़ी में संस्कार संरक्षण के लिए सत्यार्थ प्रकाश को अवश्य पढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानवेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में युवाओं में आए डिप्रेशन को कम करने के लिए जल्दी ही रचनात्मक कार्यों की शुरुआत की जाएगी। लीगल सेल की राष्ट्रीय संयोजिका महामाया चटर्जी एवम सहसंयोजक प्रदीप तिवारी ने कहा कि व्यक्ति की मदद के कई प्रकार हो सकते हैं हमें अपने अपने सामर्थ्य से जितना संभव हो योग्य योजना बना कर कार्य करना चाहिए। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। अंत मे संगठन राष्ट्रीय महामंत्री विभांशु दुबे ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्चुअल संगोष्ठी यूथ फ़ॉर नेशन के लगभग 125 लोगों के प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button