डेंगू से हुई महिला की मौत के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा छावनी प्रशासन

सदर बाजार एरिया में एक दर्जन से ज्यादा डेंगू के मरीज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के कैंट स्थित सदर बाजार मोहल्ले में जहां डेंगू संक्रमितों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है,तो वहीं दूसरी डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी है इतना सबकुछ होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग व छावनी प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है । दोनों ही विभाग मौन धारण कर चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय कैन्ट एरिया के सदर बाजार मोहल्ले में डेंगू मच्छरों का आतंक चरम पर है।निरन्तर डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है । अभी हाल ही में डेंगू के दंश से राकेश सोनकर की पत्नी अंशू सोनकर की मौत हुई है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग की ओर से घोर लापरवाही बरती जा रही है ।
सदर बाजार में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है।बजबजाती नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। डेयरी संचालकों के द्वारा टनों गोबर रोज नाले नालियों में बहाया जाता है। जिससे डेंगू जैसे घातक मच्छर गंदगी से पनप रहे हैं और लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। अभी भी डेंगू के लगभग एक दर्जन से अधिक मरीज इस मोहल्ले में हैं जो डेंगू के डंक का दंश झेल रहे हैं। वही
गंदगी का मुख्य कारण है छावनी प्रशासन की उदासीनता का ये आलम है कि संबंधित विभाग के द्वारा न तो स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम इसके रोकथाम के लिए मदद ली और न ही एरिया में फागिंग,दवा का नालियों में दवा का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर सैनेटाइजर ही करवाया।
गौरतलब तलब है कि दिखावे के लिए सिर्फ दो बार आधे अधूरे तौर पर फागिंग करवाकर खानापूर्ति कर दी गई ।
एसएचओ (सब एरिया हेडक्वार्टर) को भी प्रतिदिन फैल रही इस बीमारी से अवगत कराया। पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजेश राव व निवर्तमान पार्षद नरेश कुमार उर्फ डैडी व उनकी पत्नी कुसुमलता कनौजिया के बार बार अपील करने पर भी उक्त समस्या से बचाव के लिए कोई रोकथाम की जा रही है । राजेश राव ने लिखित तौर पर शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज करवा कर नाले नालियों की नियमित साफ सफाई फागिंग लार्वा का छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर,चूना आदि डालने की अपील की है लेकिन अभी तक कोई खास कार्रवाई विभाग की ओर से नहीं की गई है। वर्तमान में दीक्षा गुप्ता,शकीला व रेहाना बेगम,सीमा उर्फ बेबी, सुनीता कनौजिया,कमला देवी,विनय कुमार,प्रिया गुप्ता व उसके देवर वैभव गुप्ता (विक्की) रजत कुमार, सगी बहनें ज्योति व पूजा सक्सेना डेंगू की बीमारी से ग्रसित हैं। रजत का प्लेटलेट भी काफी कम हो गया था हालत नाज़ुक होने पर पहले उसे कैन्टोन्मेंट जनरल हास्पिटल में परिजनों ने भर्ती करवाया था लेकिन स्थिति गड़बड़ होने पर बेली अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां प्लेटलेट चढ़ाकर डाक्टरों ने उसे बचा लिया अभी रजत, ज्योति ,पूजा ठीक हैं। यदि सही तरीके से सदर बाजार आई आई, बाजार,बीआई बाजार आर ए बाजार, आफिसर लाइन आदि मोहल्लों का घर घर सर्वे किया जाये तो सैकड़ों मरीज डेंगू से पीड़ित व ठीक हुए मिलेंगे।



