अमिलिया कलां ने जीती सांसद खेल स्पर्धा की ट्रॉफी

सांसद खेल स्पर्धा द्वारा पूरे जनपद में कबड्डी का आयोजन
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विकास खण्ड उरुवा के सत्य नारायण इंटर कॉलेज के क्रीड़ा परिसर में ब्लॉक स्तरीय ” सांसद खेल स्पर्धा ” का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कबड्डी की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच अमिलिया कला और मनू का पूरा के बीच खेला गया। जिसमें अमिलिया कला ने मनू का पूरा को 25-15 से हराया। कार्यक्रम के आयोजक व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा (मुन्ना भैया) ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ-साथ मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता टीम के खिलाड़ी व बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खेल अनुदेशक चंद्रशेखर भारतीया को बेस्ट रेडर का पुरस्कार दिया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.पी.भुर्तिया ने सभी(रेफ़री) को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। चूंकि बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज को प्रतियोगिता को संपन्न कराने तथा ग्राउंड फील्ड / ट्रैक तैयार कराने व ऑफिसियल की जिम्मेदारी दी गई थी तो खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा ने आदेश जारी कर अपने ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक तथा सभी खेल अनुदेशकों को अपने-अपने ड्रेस/सीटी/टोपी के साथ क्रीड़ास्थल पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया है। जिससे ब्लॉक के पीटीआई तथा सभी खेल अनुदेशकों ने समय से पहुँचकर पूरी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराई। राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मुकेश शुक्ला ने प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा ओम प्रकाश मिश्रा का बुके प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम के आयोजक व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा (मुन्ना भैया) ने बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी सुनील शुक्ला, राजेश मिश्रा, प्रीतम दास, विमलेश यादव तथा रोहित त्रिपाठी का बुके प्रदान कर उनका स्वागत तथा प्रतियोगिता को सही ढंग से संपन्न कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सत्यनारायण इंटर कॉलेज उरूवा के प्रांगण में सांसद स्पर्धा खेल का उदधाटन आशीष मिश्रा मुन्ना भैया जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जमुनापार ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद किया। और समापन भी आशीष मिश्रा ने ही किया। उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत उरुवा, पूर्व प्रमुख मेजा मुन्नन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिरसा श्यामराज यादव, जिला मंत्री डॉ. अमरेश तिवारी, जिला कबड्डी संघ के सचिव पी.के.पांडेय, जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक आशुतोष मौर्या, कबड्डी के नेशनल रेफ़री अशोक मौर्य, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उरुवा मानिक चंद्र सिंह, खेल अनुदेशक अर्जुन सिंह, ध्यान सिंह, सूर्य प्रकाश, उदय सिंह, मधुबाला पटेल, प्रीति सिंह, जितेंद्र कुमार, सबनम खां तथा चुन्ने खां, विपिन तिवारी, हर्ष द्विवेदी, ओमप्रकाश सहित युवा मोर्चा की टीम मे प्रमुख रुप से ओपी विश्वकर्मा जिला कोषाध्यक्ष , उरुवा मंडल अध्यक्ष रोहित पांडे ,सिरसा मंडल अध्यक्ष सूरत सत्या ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राजा तिवारी किसान मोर्चा भीरपुर मण्डल अध्यक्ष मोनू तिवारी प्रधान नन्हे पांडे घोरहट,अमरेश तिवारी मोनू शुक्ला परानीपुर पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा मुन्ना शुक्ला ,पप्पू शुक्ला परानीपुर, चुन्ने खान,विपिन तिवारी,अंशु सिंह,मोनू मिश्रा,शमी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सिरसा श्याम राज यादव आदि लोग उपस्थित रहे। सांसद रीता जोशी ने वीडियो काल पर बिजेता व उप बिजेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




