कार्तिक पूर्णिमा के पर्व माँ यमुना की बहुपात्रों द्वारा महाआरती

रंगोली और दीपक से सजाया, घाट पर और नाव से 51 हज़ार दीपदान किया





(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति द्वारा 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर बलुआघाट बारादरी पर माँ यमुना जी की बहुपात्रों द्वारा महाआरती की गयी। यमुना जी का मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके बारादरी को रंगोली और दीपक से सजाया गया। घाट पर और नाव से 51 हज़ार दीपदान किया गया।
उक्त जानकारी कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी शशांक शेखर पांडेय ने दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, कृष्णा पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल कृष्ण पांडेय,मनोज त्रिपाठी, सनी अग्रहरि, प्रवीन मालवीय, मुन्नू लाल रस्तोगी, दत्तात्रेय पांडेय, प्रवीन केसरवानी, शास्त्री जी,कृष अग्रहरि आदि ने नगर के नागरिकों से उपस्थित थे। वही शहर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मां यमुना की आरती उतारते हुए मां यमुना से आशीर्वाद लिया उसके पश्चात यमुना में दीपदान किया इस दौरान कुसुम लता गुप्ता सहित कई पार्षद मौजूद थे।



