डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन का क्षण क्षण भारत को सशक्त बनाने में लगाया – भाजपा

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की छठवीं पुण्यतिथि चंदापुर हाता मुट्ठीगंज में मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उनके सचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी ज्ञान व कर्मठता के अद्वितीय प्रतीक थे, जिन्होंने अपने जीवन का क्षण क्षण भारत को सशक्त बनाने में लगाया। उन्होंने देश के युवाओं को सदैव नया सोचने व करने के लिए प्रेरित किया। उनका सादगी व आदर्शों से परिपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा । श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन सादा जीवन उच्च विचार पर केंद्रित रहा हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर भारत को और मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के संयोजक धीरज केसरवानी रहे एवं संचालन अभिलाष केसरवानी ने किया
। । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से राजू पाठक विवेक अग्रवाल किशोरी लाल जायसवाल बृजेश श्रीवास्तव अजय अग्रहरि रितेश केसरवानी पंडित योगी सत्यम महाराज अजय अग्रहरि धीरज केसरवानी धीरज केसरवानी पप्पू जायसवाल राजेश जायसवाल गोरे संदीप जायसवाल श्रीनाथ केसरवानी सुंदर लाल अग्रहरी मनोज जायसवाल अमित गिहार नितिन केसरवानी आशीष बंसल रवि केसरवानी संजय श्रीवास्तव अनूप जायसवाल प्रकाश चंद्र गुप्ता सचिन केसरवानी विकास चौरसिया आदि रहे।



