Latest
किशोरी लाल की जीत में सुयश और युवराज चमके

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सुयश शुक्ल के अर्धशतक (57 नाबाद) एवं युवराज सिंह की अचूक गेंदबाजी (5-1-15-5) के दम पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को 137 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
डीएवी कालेज मैदान पर बुधवार को हुए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 30 ओवर में 173 रन (सुयश शुक्ल 57 नाबाद, फैजान अहमद 36, अन्नु सोनकर 27, शिवम पांडेय तीन विकेट) बनाकर स्पोर्ट्स प्वाइंट को 15.1 ओवर में 36 रन पर समेट दिया। कोई बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंचा। विजेता टीम के युवराज सिंह ने पांच विकेट लिये।




