Latest

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कार्तिक पूर्णिमा पर हर्षोल्लास से देव दिपावली मनाय

प्रखर भागवत भास्कर देवकीनंदन ठाकुर जी ने मां गंगा की भव्य पूजन के पश्चात आरती उतारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं प्रयाग गंगा आरती समिति के संयुक्त तत्वावधान में संगम क्षेत्र के महाबीर मार्ग पर प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे हर्षोल्लास से देव दिपावली मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखर भागवत भास्कर देवकीनंदन ठाकुर जी ने मां गंगा जी की भव्य आरती पूजन के पश्चात आरती उतारी, पश्चात 5100 दीपों के दीपदान का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष व महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. रामकृष्ण तिवारी ने किया । उक्त अवसर पर वरिष्ठ प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक पं. सुभाष पान्डेय, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा, अमितराज वैद्य, रसिक तिवारी, अमित पान्डेय, अम्बर पान्डेय, अरुण राज वैद्य, अभिषेक पान्डेय, सौरभ तिवारी, सचिन मिश्रा, अविरल मिश्रा, राहूल तिवारी, आदि उपस्थित रहे, उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी अनंत पान्डेय डम्पी ने दिया |

Related Articles

Back to top button