Latest

आचार्य विद्यासागर महाराज की विशेष आवरण एवं विरूपण का विमोचन आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पद पर पदारोहण के ५० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रयागराज समेत ३५ स्थानों में सोमवार को एक साथ एक विशेष आवरण एवं विशेष मोहर का विमोचन किया जा रहा है ।
जिसका विमोचन मुख्य डाकघर प्रयागराज के निदेशक गौरव श्रीवास्तव सायंकाल ५बजे करेंगे । उक्त जानकारी देते हुए समाजसेवी राजेश कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज के ये पहले संत हैं जिनका ५० वर्षीय पदारोहण दिवस विश्व रिकॉर्ड बनाने की तर्ज पर होगा । डाक टिकट संग्रहकर्ता उमेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के पदारोहण की स्वर्ण जयंती के अवसर पर वर्ष २०२१-२२ में संस्कृति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव वर्ष के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है । आचार्य विद्यासागर महाराज जी का जन्म १० अक्टूबर १९४६ को जिला बेलगाम, कर्नाटक में हुआ था । २२ साल की अवस्था में इन्होंने दिगंबर दीक्षा प्राप्त की ।
आचार्य पदारोहण दिवस के शुभावसर पर सकल दिगंबर जैन समाज प्रयागराज अपने घर एवं प्रतिष्ठानों को वैराग्य ज्योति दीपमाला से प्रजवल्लित करेंगे ।

Related Articles

Back to top button