Latest
पुलिस अफसरों ने हवन कर माघ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए भगवान से की प्रार्थना

पूजन के साथ ही माघ मेला पुलिस का काम शुरू हो जाएगा
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज पुलिस ने माघ मेला की तैयारी आज से शुरू कर दी है। रविवार को माघ मेला पुलिस लाइन में भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू हो गई। एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अफसर रविवार सुबह पूजा के लिए परेड मैदान पहुंचे। बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने विधि-विधान से मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। पुलिस अफसरों ने हवन कर माघ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस पूजन के साथ ही अब पुलिस का काम शुरू हो जाएगा। पुलिस लाइन सभागार निर्माण के साथ थाने व चौकी का निर्माण काम किया जाएगा।


