Latest

शहीद दीनानाथ यादव की प्रतिमा का स्वर्णिम अनावरण

हनुमानगंज,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीना उसी का जीना है जो मरना वतन पे जाने” देश भक्तों के लिए कही गयी यह पंक्ति शहादत के पांच दशक बाद लोगों के जेहन में दीनानाथ यादव को फिर से घर कर गयी पैतृक गांव मुरारपट्टी में अमर शहीद दीनानाथ यादव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण वर्ष 1971 की लड़ाई में शहीदों की याद में यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा मनाया जाने वाले महोत्सव के तहत किया गया। विकास खण्ड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत मुरारपट्टी के मजरा सुमेरपुर के गरीब किसान झल्लर यादव के घर वर्ष 1944 में जन्मे लाल ने 16 वर्ष की अल्प आयु में देश की सेवा में चला गया वर्ष 1965 तथा 1971 के भारत पाक युद्ध में दीनानाथ उन जांबाज सैनिकों में थे । जिन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का अदम्य कौशल दिखा कर न सिर्फ देश का मान बढाया बल्कि इस कछार की मिट्टी का भी ऋण चुक्ता करने में कोई कोताही नहीं बरती वर्ष 1971 की चौदह दिन की लड़ाई में दुश्मनों का सामना करते हुये कछार की माटी का वीर सपूत सदा के लिए अमर हो गया प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 1971 के युद्ध की स्वर्ण शताब्दी के अवसर पर निकाले गये मशाल जुलूस को आज इस वीर सपूत के गाँव मुरारपट्टी पहुंचना था तथा इस वीर सपूत की आदम कद प्रतिमा का अनावरण भी होना था प्रतिमा के अनावरण का काम तो बड़ी गर्मजोशी के साथ लोगों ने तो कर लिया किन्तु मशाल देर रात या सोमवार को शहीद के मंदिर तक पहुंचने की उम्मीद लोगों ने जगायी है शहीद के मंदिर का निर्माण गाँव के राजमिस्त्री बबलू ने किया तथा बिहार के मूर्तिकार महंत कृष्ण बिहारी ने किया प्रतिमा का अनावरण यूपी हेडक्वाटर के कर्नल ए (डी एंड वी) तथा मध्यप्रदेश सब एरिया के तरफ से कराया गया गाँव के लोगों के साथ क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों और वर्तमान सैनिकों तथा उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button