करारी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

करारी कौशांबी (अनुराग दर्शन समाचार )। आदर्श नगर पंचायत करारी के चौराहे पर लगा सीसी टीवी कैमरा शोपीस बनकर ही रह गया है । जिसमें अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जान कर भी अनजान बने हुए हैं, सुरक्षा को मद्देनजर में रखते हुए आज के दौर में हर चौराहे एवं नुक्कड़ पर सीसीटीवी कैमरों की उपस्थिति अनिवार्य हो गई है। जैसा कि सूबे में चल रही योगी सरकार लूट,हत्या, छीनैती बलात्कार जैसे संगीन अपराधों को रोकने के लिए हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। वही उनके आदेशों पर आदर्श नगर पंचायत करारी के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पानी फेर रहे हैं | बता दे की बीते कई महीनों से करारी चौराहे पर लगा सीसीटीवी कैमरा एक खंबे के सहारे केवल लटका हुआ है,सर्दियों के मौसम आने की वजह से कोहरे की धुंध बढ़ जाती हैं एवं घरों में चोरियां सर्दी का मौसम में अक्सर होती हैं |कोहरे का लाभ उठाते हुए चोर भी अपने काम को अंजाम देने की रणनीति बनाने लगते हैं। कोहरे के धुंध में नगर पंचायत में चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
करारी में आए दिन हो रही दो पहिया, चार पहिया,वाहनों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यदि चौराहों में लगाए गए कैमरे काम करते तो शायद पुलिस के हाथ वाहन चोरों की गिरेबां तक पहुंच जाते | सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन को करारी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करवाकर सही जगह पर लगवाना चाहिए, ताकि चोरी लूट छीनैती जैसी वारदातों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से अंकुश लगाया जा सके लेकिन सीसीटीवी कैमरे के ठीक कराए जाने के प्रति नगर पंचायत के जिम्मेदार गंभीर नहीं है।




