Latest

जिहादियों द्वारा संत समाज के ऊपर हमला की घोर निंदा करता हूं- जगतगुरु रामसुभग दास विनैका बाबा

जिहादियों को भारतीय संस्कृति से लड़ने की हिम्मत नहीं- महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा

वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। बड़े भक्तमाल जगतगुरु राम सुभग दास विनैका बाबा और महामंडलेश्वर माधव दास हिटलर बाबा ने कहां खैराबाद में हो रहे संतो के ऊपर हमले की घोर निंदा करते हुए शासन और प्रशासन से मांग की जल्द से जल्द बजरंग मुनि उदासीन की सुरक्षा की जाए और इन जिहादियों द्वारा बार-बार हमले किए जा रहे हैं। तत्काल इनको पकड़कर जेल भेजा जाए । प्रदेश में एक संत की सरकार है । और संत के ऊपर जिहादियों द्वारा बार-बार हमले हो रहे हैं ।इससे संत समाज काफी आहत है। महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा ने कहा प्रदेश सरकार योगी सरकार का कानून का डंडा जब चलेगा तभी इन जिहादियों का पलायन होगा। इन जिहादियों द्वारा मंदिर धर्मशाला ओं को जबरन कब्जा करने की कोशिश जब नाकाम रही । तो यह महंत बजरंग मुनि उदासीन के ऊपर प्राणघातक हमले कर रहे हैं । इन जिहादियों को भारतीय संस्कृति से लड़ने की हिम्मत नहीं है यह सिर्फ हिंदुओं को बरगला सकते हैं। यदि ये कानून के दायरे में रहकर अपना काम नहीं करते तो पूरे देश का संत समाज इन जिहादियों का इलाज करना भी जानता है । जगतगुरु रामसुभग दास विनैका बाबा ने योगी सरकार से महंत बजरंग मुनि उदासीन के सुरक्षा के लिए मांग की और जिला प्रशासन से उनकी सुरक्षा की मांग की।

Related Articles

Back to top button