ऋतिक और दानिशाल ने दौलत हुसैन को जिताया

भानु प्रताप क्लब के शुभम शतक से चूके
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऋतिक दयाल के विस्फोटक शतक (146 रन, 83 गेंद, 18 चौके, 9 छक्के) और दानिशाल निज़ाम के अर्धशतक (78 रन, 69 गेंद, पांच चौके, छह छक्के) से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को सात विकेट हराकर गंगा डिग्री कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए।
गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में पहले खेलकर भानु प्रताप क्लब ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 239 रन (शुभम गुप्ता 96, अखिल कश्यप व शुभम यादव 26-26, मो. अली खान 3/45, अफ्फान व हंसम जायसवाल दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन कॉलेज ने 25.5 ओवर में 3 विकेट पर 241 रन (ऋतिक दयाल 146, दानिशाल निज़ाम 78, धीरेंद्र यादव 2/05) बना लिए। ऋतिक और दानिशाल ने पहले विकेट की साझेदारी में 24.5 ओवर में 236 रन जोड़े।
*वीआई किंग्स और किंग्स ऑफ बीएचएस विजयी*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । वीआई किंग्स ने थंडर्स स्ट्राइकर्स को 35 रन और किंग्स ऑफ बीएचएस ने रॉकेटियर्स को 13 रन से हराकर बीएचएस क्रिकेट प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट में पूरे अंक प्राप्त किये।
ब्वॉयज हाई स्कूल मैदान पर मंगलवार से फ्लड लाइट्स में शुरू हुई लीग के पहले मैच में वीआई किंग्स ने 10 ओवर में 58 रन (संस्कार 22, अंकित 13, मानस, लोहिताक्ष व आदित्य नारायण एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में थंडर्स स्ट्राइकर्स की टीम 6.5 ओवर में 23 रन (अनुराग सिंह 11, अली जाफिर दो, आयुष पटेल एक विकेट) पर सिमट गई।
दूसरे मैच में किंग्स ऑफ बीएचएस ने 10 ओवर में 60 रन (कुशाग्र गुप्ता 24, मानस तिवारी 14, रचित शुक्ला व मोज्जम एक-एक विकेट) बनाकर रॉकेटियर्स को 9.2 ओवर में 47 रन (रचित शुक्ला 13, दिव्यांशु 11, कुशाग्र, मानस, अक्षत व ललाम मिश्र एक-एक विकेट) पर समेट दिया।



