इलाहाबाद समाचार
महापौर ने शहर में किया निरीक्षण तो मिले कई अवैध निर्माण, कार्रवाई के निर्देश
इलाहाबाद। आज इलाहाबाद महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शहर भृमण कर समस्याएं देखीं एवं उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कई अबैध निर्माण सामने आए।

महापौर के द्वारा वार्ड संख्या 56 बेनीगंज का निरीक्षण किया गया जिसमे पुष्पांजलि नगर बेनीगंज में नाले पर अवैध मकान संख्या 79A/1/F से लेकर संदीप के द्वारा नाले के ऊपर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण की वजह से पूरे क्षेत्र में जलजमाव पाया गया ।

इसी तरह पशुपालक मोहन, केशव, पिंटू द्वारा रोड पर अवैध रूप से दूध का व्यापार करना भी पाया जिससे नाली-नाला पर गोबर का जमावड़ा बना रहता है।
महापौर ने समस्या के निस्तारण हेतु नगर आयुक्त इलाहाबाद को अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु आदेश दिया ।


