भाजपा हटाओ, महंगाई घटाओ के नारे से कांग्रेस की निकली प्रतिज्ञा यात्रा

भाजपा सरकार में प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई- इंद्रेश मिश्रा
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेता इंद्रेश मिश्रा ने मांडा क्षेत्र के दर्जनों गाँवो में महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा मंगलवार को निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेता इंद्रेश मिश्रा ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।भाजपा भगाओ महंगाई घटाओ कांग्रेस पदयात्रा कांग्रेश वरिष्ठ नेता इंद्रेश मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहाकि पद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच में जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि जब केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब विकास होता था। अब कागजों पर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से गैर कांग्रेसी सरकारें आई है विकास ठप हुआ है। कांग्रेस नेता इंद्रेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पदयात्रा मांडा खास से भरारी महुआरी नटकी कटका, गिरधरपुर खवास तारा सिकरा,सुरँवा दलापुर चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर संबोधन किया गया। कांग्रेस नेता इंद्रेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है जो महंगाई 50 साल में होनी चाहिए वह महंगाई साढ़े सात सालों में भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई है।भाजपा सरकार में अधिकारी पुलिस प्रशासन बेलगाम है भ्रष्टाचार चरम पर है जनता में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है।इस दौरान मांडा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी( उर्फ गुड्डू )जिला सचिव राजीव कांत द्विवेदी,जज्जे उपाध्याय,ओम प्रकाश पांडेय,संदीप कुमार द्विवेदी,संदीप कुमार बिंद,मनोज कुमार गौतम, बब्बू प्रसाद,लल्लन निषाद,शेषमणि दुबे, हरिश्चंद्र कामा, रामसागर, मनोज पिंटू राकेश रमेश दिनेश कुमार अभिराम द्विवेदी राम अकबाल अमरीश गौतम कृपा,शिवशंकर दारा पासी पूर्व प्रधान ,धीरज कुमार,नीरज कुमार भुल्लर राम आशीष उपाध्याय दिवस मिश्रा दीनानाथ अभिषेक कुमार विकास कुमार सीताराम रामधारी इंच लाल रविराव कृष्णकांत बादल कुमार रामप्रसाद किशोरी लाल मौर्य देवेंद्र कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।



