Latest

राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का इतिहास पुस्तिका का विमोचन कर प्रथम प्रति राष्ट्रपति को भेंट की

एचबीटीयू के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का किया शुभारंभ

( अनुराग शुक्ला ) कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) । हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह का गुरुवार सुबह राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व छात्रों,शिक्षकों,निदेशकों और कुलपतियों का आभार भी जताया और कामना की कि आजादी के सौ साल पूरे होने पर वर्ष 2047 तक विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 25 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द गुरुवार सुबह निर्धारित समय 11 बजे से 35 मिनट से पहले ही एचबीटीयू के पश्चिमी कैंपस स्थित मल्टीपरपज हॉल में पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद और कुलपति प्रोफेसर शमशेर से वार्ता की। इसके बाद करीब 11 बजे वह मंच पर पहुंचे तो छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति, राज्यपाल व मंत्रियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने विवि का कुलगीत वर दे वीणा पाणी शारदे… प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो शमशेर ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कुलपति आवास समेत आठ भवनों का किया लोकार्पण
कुलपति ने राष्ट्रपति राज्यपाल व दोनों मंत्रियों को पुस्तक अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का इतिहास पुस्तिका का विमोचन करके प्रथम प्रति राष्ट्रपति को भेंट की। राष्ट्रपति ने डाक विभाग की ओर से जारी एचबीटीयू की डाक टिकट विशेष आवरण का विमोचन किया। साथ ही स्मारक सिक्के का अनावरण और विश्वविद्यालय में नवनिर्मित शताब्दी भवन, शताब्दी द्वार, शताब्दी स्तंभ,टाइम कैप्सूल, 32 सीटर छात्रावास, 200 सीटर छात्रावास की नवनिर्मित मेस,लेक्चर हॉल,सभागार, कुलपति आवास समेत आठ भवनों का लोकार्पण रिमोट का बटन दबाकर किया।

*छात्रों को तकनीकी और अभियांत्रिकी का ज्ञान भी आ जाना आज के युग की जरूरत :आनंदीबेन*

कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एचबीटीयू देश के नवनिर्माण और छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहा है जिला एक उत्पाद की केंद्र सरकार की योजना के अनुरूप उद्यमिता विकास के गुर सिखा रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा के साथ ही प्राथमिक शिक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के स्तर पर ही छात्रों को तकनीकी और अभियांत्रिकी का ज्ञान भी आ जाना आज के युग की जरूरत है लिहाजा इस दिशा में भी सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि एचबीटीयू देश का अग्रणी विश्वविद्यालय है जहां भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुसार अध्यापन का कार्य कराया जा रहा है यहां के पूर्व छात्र भी अध्ययनरत छात्रों को हर तरह से मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button