Latest
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए एससीईआरटी पर विशाल धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए एससीईआरटी पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षित उपस्थित रहे धरना का नेतृत्व कर रहे डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी नहीं करती है। तो हम सब इसी तरीके अनवरत धरने पर लगातार बैठे रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में 21 लाख प्रशिक्षित बता देंगे कि हमसब क्या है।धरने में उपस्थित राम यज्ञिक, रोहित, शशि, अभिषेक, नमन, शमशेर, ज्ञानेंद्र, प्रशांत, रमन, रमाकांत आदि।



