Latestइलाहाबाद समाचारमेला समाचार
गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा
प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज गए। वहां पर उन्होंने चल रही तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने अधिकारियों को वहां पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही बिजली पानी की उचित व्यवस्था कराने को कहाँ। इसके साथ ही उन्होंने संगम क्षेत्र में भी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री टीके शिबू, एडीएम प्रशासन श्री वीएस दुबे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे



