Latest

मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन अभी किसी भी प्रत्याशी को घोषित नहीं किया है।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ए आई एम आई एम पार्टी प्रवक्ता अफ़सर महमूद ने खंडन करते हुए मीडिया के माध्यम से लोगों को आगाह किया है । की आगामी विधानसभा 2022 चुनाव मे कुछ लोग गलत तरीके से अपने आप को पार्टी का प्रत्याशी घोषित लिख कर बैनर पोस्टर लगा रहे हैं । ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है अभी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी किसी भी विधानसभा से घोषित नहीं है।प्रत्याशियों का चयन आलाकमान के निर्देशानुसार किया जाएगा। प्रयागराज की कुछ विधानसभा पर ही पार्टी प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ सौ आवेदन आ चुके हैं । जिसमें 35 आवेदन गैर मुस्लिम हिंदू भाइयों के आए हैं सभी पर पार्टी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी।

Related Articles

Back to top button