सपा की रैली मे आजम खान का लगा कट आउट बना चर्चा का विषय

बहराइच ( अनुराग दर्शन समाचार )। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली मे पहुंचे अधिकतर मुसलमानो में कुछ बाजमीर व कौम ओ मिल्लत का दर्द रखने वाले मुसलमानो ने कहा कि वोट मुसलमानो का और इस रैली मे मुसलमानो के हित की कोई बात नही यहां तक की अखिलेश ने मुसलमानो का ज्यादा नाम लेने और उनके मसायल को बयान करने से भी बचते रहे और कोई विशेष उनके हित की घोषणा नही की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव है।यह चुनाव जनता खुद लड़ रही है।शायद इसीलिए उन्होंने मुसलमानो को मंच से महत्व देना मुनासिब नही समझा। इस अवसर पर कुछ संजीदा मुसलमानो ने इस संवाददाता का इशारा रैली स्थल पर लगे पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके साथी आजम खान के कट आउट की तरफ करते हुए कहा कि आजम खान का पूरा परिवार लम्बे समय तक जेल मे रहा लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओ ने उनके लिए कोई आन्दोलन नही किया।लेकिन मुसलमानो को दिखाने और उनके वोट की लालच मे कट आउट जरूर लगवा दिया।इसके अलावा यह भी चर्चा बनी है कि सदर सपा प्रत्याशी शहर के मोहल्लो मे लोगो से मिलने से क्यों बच रहे है।



