Latest

सामूहिक दुष्कर्म कर पूरे परिवार की हत्या में पुलिस ने मजदूर पवन को गिरफ्तार किया

गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने घटना के पर्दाफाश का दावा किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फाफामऊ थाना क्षेत्र एक गांव में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर पूरे परिवार की हत्या में रविवार शाम पुलिस ने मजदूर पवन कुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। थरवई के काेरसंड गांव निवासी पवन कुमार सटरिंग का काम करता है और पीड़ित परिवार के मकान से करीब एक किलोमीटर दूर ईंट-भट्ठे के पास रहता था। उसके वाट्सएप पर चैटिंग, परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर और विवेचना में सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने घटना के पर्दाफाश का दावा किया है। हालांकि आरोपित ने घटना कारित करने या कराने के जुर्म से इन्कार किया है।रविवार शाम पुलिस लाइन सभागार में एडीजी प्रेम प्रकाश, आइजी डा. राकेश सिंह और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सामूहिक हत्याकांड के आरोपित को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि पवन सरोज को उसके साथी गंगे ने लड़की का नंबर देकर बात करने के लिए कहा था। अभियुक्त निरक्षर है, लेकिन वह गूगल पर बोलकर रोजाना लड़की को संदेश भेजता था। 21 नवंबर की शाम छह बजकर 15 मिनट पर उसने गुलाब के फूल के सिम्बल के साथ आइ लव यू का मैसेज लड़की को भेजा था, जिसके बाद लड़की ने आइ हेट यू कहा था। इसके बाद ही घटना हुई।अभियुक्त के वाट्सएप से पता चला है कि घटना के बाद उसने लड़की को कोई संदेश नहीं भेजा था, यानी उसे वारदात के बारे में पता था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित लड़की को अक्सर परेशान करता था और छेड़छाड़ भी करता था। कभी खुद को प्रधान बताकर धमकाता तो कभी दूसरा नाम बताकर धौंस जमाता था। इसके अलावा पवन की कमर, पीठ और हाथ में चोट के निशान मिले हैं। शर्ट में खून के धब्बे मिले हैं, लेकिन वह पान का पीक बता रहा है। डीएनए सैंपल लिया गया है और उसके कपड़े, मोबाइल को फारेंसिंक लैब भेजकर जांच कराई जाएगी। मामले की विवेचना अभी चल रही है और नामजद अभियुक्तों की भूमिका की जांच हो रही है। हालांकि पुलिस के इस पर्दाफाश पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button