Latest

रानी रेवती देवी विद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव के आयोजन समिति द्वारा रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के प्रांगण से न्याय नगर के लगभग 200 दुपहिया वाहन के माध्यम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया l उक्त तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, राणा प्रताप चौराहा, ट्रैफिक चौराहा ,राजापुर, अशोक नगर ,सदर बाजार ,सीडीए पेंशन ,पोनप्पा रोड ,न्यू कैंट एरिया, सर्किट हाउस ,एजी ऑफिस होते हुए लगभग 11 किलोमीटर की यह है यात्रा वापस विद्यालय प्रांगण में गोष्ठी के उपरांत समाप्त हुई। प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में मिल्कियत सिंह बाजवा, उदय प्रकाश तिवारी श्याम नारायण राय, राजेश श्रीवास्तव आशीष मिश्रा रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी कामाख्या प्रसाद दुबे अवधेश कुमार ,सुनील कुमार, शिव नारायण सिंह, वकील प्रसाद, रिचा गोस्वामी पायल जायसवाल, अनूप कुमार, चंद्र शेखर सिंह, कुंदन कुमार विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी प्रमुख रहे ।

Related Articles

Back to top button