Latest

कोविड वैकसीनेशन को लेकर मुस्लिमो मे टूटा भ्रम रानीमण्डी मे लगे शिविर मे लगवाया 485 लोगों ने कोविडशीलड का टीका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के ओर से रानीमण्डी चकय्या नीम के पास कोविड की रोकथाम को कोविड शील्ड का टीकाकरण शिविर लगाया गया।ज़िला स्वास्थ समिति प्रयागराज के डॉ अवैस वारसी प्रभारी करैला बाग़ के साथ डफरिन अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने प्राताः 10 बजे से साँय 4 बजे तक चले शिविर मे लगभग 485 लोगों को टीका लगाया गया।सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान की ओर से लगाए गए कोविड टीकाकरण शिविर मे रानीमण्डी ,हसन मंज़िल ,दायरा शाह अजमल बैदन टोला ,बख्शी बाज़ार ,रौशन बाग़ सहित आस पास की मुस्लिम बस्तियों के पुरुष व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर टीकाकरण शिविर का लाभ उठाते हुए कोविड वैकसीन कोविड शील्ड की पहली डोज़ लगवाई वहीं कुछ लोगों ने दूसरी डोज़ भी शिविर मे लगवाई।सपा महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार पहली डोज़ लगवाने वाले लाभार्थियों की दूसरी डोज़ 14 फरवरी 2022 को इसी शिविर मे पुनाः लगाई जायगी।शिविर को संचालित करने और लाभार्थियों के सहयोग के लिए हैदर रज़ा बेग ,शाहिद अब्बास रिज़वी सै०मो०अस्करी ,सूफी हसन ,रज़ा अकबर ,ज़हीर अब्बास ,अली हैदर ,यूसुफ बेग ,शादाँ रिज़वी अब्दुल्ला तेहामी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button