Latest

जहरीली शराब मौत पर आबकारी मंत्री इस्तीफा दे नैतिकता के आधार पर-उज्जवल रमण सिंह

 

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा गए।

नकली दवाओं के गोरखधंधे का खात्मा हो इसमें संलिप्त लोगों को कड़ी सजा मिले।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री विधायक उज्जवल रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर मांग किया कि आबकारी मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें क्यों विगत महीनों में नकली व जहरीली शराब से प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जान गई हैं यह सिर्फ एक आकड़ा नहीं है क्योंकि जब गरीब परिवार का मुखिया मरता है तो वो पुरे परिवार को मौत के मुहाने पर छोड़ कर जाता हैं इसलिए प्रदेश के आबकारी मंत्री को इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए ।
विधायक ने कहा कि आबकारी मंत्री को इस बात की वाहवाही नहीं लुटनी चाहिए कि शराब की बिक्री से प्रदेश का खजाना भरा है और पहले से डेढ़ गुना ज्यादा राजस्व आया आबकारी विभाग द्वारा वो कहीं ना कहीं गरीबों के मुंह का निवाला छीन कर आया है। पूर्व कैविनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि उत्तर प्रदेश में नकली शराब के साथ नकली दवाओं का भी बहुत बड़ा गोरखधंधा बहुत बडे़ पैमाने पर चल रहा है जिसमें बडे़ बडे़ पूंजीपतियों के साथ सफेदपोश लोगों का संरक्षण हैं जो मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों के माध्यम से लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जिसे पूरी तरह खत्म करने की आवश्यकता है और इसमें संलिप्त चाहे कितना बड़ा आदमी क्यों ना हो उसको सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार तो पहले भी होता था लेकिन इस कोरोना महामारी के एक साल में नकली दवाओं का कारोबार बुरी तरह से पूरे मार्केट पर छा गया है अब तो पता ही नहीं चलता कौन नकली हैं और कौन असली हैं।
विधायक ने जनहित में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के बाहर प्राइज लिस्ट लगाने की मांग की जिससे मरीजों को पहले से मालूम हो कि किस मर्ज के लिए कितना खर्चा आयेगा।
सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा कहा कि प्रयागराज मे एक नई हवा चली है गांजा तस्कर पकड़ा जाता हैं तो वह मंत्री का खास आदमी होने का धौंस जमाता हैं फोटो दिखाता है और जब नकली दवाओं का सप्लायर पकड़ा जाता हैं तो वर्दी उतरवा लेने की धौंस देता हैं कि वह मंत्री का खास आदमी हैं प्रयागराज मे हर गलत काम धरल्ले से किसके संरक्षण मे हो रहा है यह जांच का विषय है ।

Related Articles

Back to top button