प्रियंका और प्रमोद के कार्य समिति में शामिल किए जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस हाईकमान द्वारा कार्य समिति तथा संगठन में व्यापक फेरबदल व पुनर्गठन किये जाने का स्थानीय कांग्रेसजनों स्वागत किया है। प्रदेश प्रभारी महासचिव पद पर प्रियंका गांधी की पुनर्नियुक्ति तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को स्थायी सदस्य बनाये जाने पर जिला एवँ शहर कांग्रेसजनों में ख़ुशी व्यापत है। इस संदर्भ में एक बैठक जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय में अपराह्न जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा की श्रीमती गांधी का जुझारूपन एवं श्री तिवारी का लम्बा अनुभव 2022 के विधानसभा चुनाव में महतपूर्व भूमिका निभाएगी और कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में पुनः वापसी करेगी। पार्टी नेताओं ने यूपी से सभी 7 सदस्यों को कार्य समिति में शामिल किए जाने का भी सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओ ने मनोनयन से उत्साहित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, प्रो०एस०बी०लाल, सुधाकर तिवारी, तलत अज़ीम, मुकुंद तिवारी, राजेश राकेश, गौरव पाण्डेय, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, सिब्बतैन बब्लू, राजकुमार रज्जू, अजय श्रीवास्तव, इरशाद उल्ला, श्रीशचंद्र दुबे, पूनम सिंह आदि लोग मौजूद थे।


