राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रीवा रोड पर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
प्रयागराज। राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी यमुनापार के अध्यक्ष राम बरन जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी बनाते हुये शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दिया और चाइनीज सामग्री के बहिष्कार की अपील कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन हमारे देश में व्यापार करता है और स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है वहीं दूसरी ओर धोखे से झड़प करके हमारे देश के 20 सैनिकों की शहादत की जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसका बदला चीन से अवश्य लेना चाहिए।
इसलिए हम सभी को चीन के बने हुए सभी सामानों की का बहिष्कार करना चाहिए और साथ ही साथ मोबाइल में चल रहे सभी चायनीज ऐप को हटा देना चाहिए जिससे चीन को सबक मिल सके।
आगे उन्होंने मांग किया की केन्द्र सरकार को चीन से आयात किए जाने वाले सभी उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगा लगाये।
सभी लोगों को स्वदेशी सामग्री अपनाना चाहिए जिससे कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके यह कहते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने “चीन के समान का बहिष्कार करो”, “स्वदेशी अपनाओ भारत देश को मजबूत बनाओ”, “चीन और चाइनीज मुर्दाबाद” लिखे हुए पोस्टर लेकर बाजार में अपना विरोध जताया।
इस अवसर प्रियांशु आर्य, लालजी, प्रीतम भारतीय, सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, श्रवण कुमार, महेश चंद्र, नरेन्द्र चौधरी, रीता सिंह, यश कुमार, चंद्र प्रकाश निगम, अरविंद, राजपाल, अनुज पाल, विष्णु भगवान, जीतेन्द्र राजवंशी, राजेन्द्र सरोज, राजाराम, राम मूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।




