Latest

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रयागराज़ पहुंची आईटीबीपी की साइकिल रैली

(अनुराग शुक्ला) भगवतपुर (अनुराग दर्शन समाचार)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू की गई ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सोमवार को विकास खंड भगवतपुर के कटहुला गौसपुर स्थित आईटीबीपी 18वीं वाहिनी कैम्प में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों व सेना के जवानों ने प्रतिभागियों का माल्यार्पण कर किया उत्साहवर्धन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा शुरूआत की गई साइकिल यात्रा सोमवार को मध्यान्ह 12 बजे के करीब प्रयागराज़ के भगवतपुर गांव पहुँची। जहां आईटीबीपी 18वीं वाहिनी के कमांडेंट डब्ल्यू इनोवी सिंह ग्रामीण व जवानों ने रैली में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान दिवाकर कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में जीत नारायण मिश्रा व कालिका प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। यह साइकिल रैली बिहार प्रान्त के पटना से चलकर जगदीशपुर, मोहिनियो, वाराणसी व प्रयागराज़ के रास्ते रायबरेली स्थित आईटीबीपी 46वीं वाहिनी शाखा परिसर में पहुंच कर पुनः समाप्त होगी। इस मौके पर जवानों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। रैली की अध्यक्षता उप कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने किया। 18वीं वाहिनी के कमांडेंट डब्ल्यू इनोवी ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की रक्षा हेतु सदैव तत्पर वाले व देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को राष्ट्र सदैव नमन करता है। वहीं डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर सिंह व देशराज मीणा ने भी अपने विचार के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से असिस्टेंट कमा० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी एयरपोर्ट अवधराज यादव, का० विनीत यादव, कमला तिवारी, संग्राम सिंह, मुन्ना मिश्रा, पंकज यादव, आशीष मिश्रा आदि समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व सेना के जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button