Latest

सन्तों ने किया 100 करोड़ की लागत से बन रहे चिकित्सालय का भूमि पूजन

देवता हमारे ऊपर अनुग्रह करते है और हमें प्राणी मात्र पर कृपा करनी चाहिएः गुरूशरणानन्द महाराज

(अनुराग शुक्ला )
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। कल्याणं करोति द्वारा प्रस्तावित नवीन नेत्र चिकित्सालय का भूमि पूजन कार्ष्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज, संत विजय कौशल जी महाराज, श्रीमद् जगद्गुरू पीपाद्वाचार्य बलराम दास देवाचार्य जी महाराज व संस्था के अध्यक्ष स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज ने विधि विधान से भूमि पूजन पुरोहित आचार्य बनवारी लाल गौड़ ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सन्तों ने भूमि पूजन के पश्चात शिला पूजन कर उन्हें स्थापित भी किया। भूमि पूजन के अवसर पर जनपद व जनपद के बाहर से आये गणमान्य जनों ने भी भूमि पूजन में अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर गुरूशरणानन्द महाराज ने कहा कि देवता हमारे ऊपर अनुग्रह करते है और हमें प्राणी मात्र पर कृपा करनी चाहिए, ऋषि मुनि का ज्ञान के द्वारा अनुगृह होता है। हमको उनका कृतज्ञ होना चाहिए। मनुष्य के जन्म लेते ही उस पर तीन ऋण होते है पितृ ऋण, देव ऋण, ऋषि ऋण देवताओं ने अगर हमें कुछ दिया है, तो हमें भी जनकल्याण में कुछ प्रदान करना चाहिए। हमें सतकर्मों का कार्य करना चाहिए, संतति ऐसी हो जो समाज के लिए भूषण हो सके, समाज के लिए लाभकारी हो, यहाँ सभी सहयोगीजनों को भी समाज के हित में कार्य करना चाहिए। कल्याणं करोति के माध्यम से इतने बडे-बडे कार्य किये जा रहे है। लोगों को जीवन देने का नेत्र ज्योति देने का विशाल कार्य किया जा रहा है। मंहत कमलनयन दास महाराज ने कहा कि सेवा ही भगवान की सबसे बड़ी पूजा है, सेवा से ही सब कुछ प्राप्त हो सकता है। सेवा ही परमो धर्म है। सभी लोग सेवा के साथ जुड़े तथा इस विशाल सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाने में तन मन धन से मदद करें।
संत विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि कल्याणं करोति ऐसी नेत्र ज्योति देने का कार्य करती है। यह ऐसी दृष्टि देती है जो जीवन के साथ जाती है। सन्तों की संगति से जीवन बदल जाता है अच्छे कार्यों से अपने आपको जोड़ लीजिए। आपको तय करना है कि अच्छे व्यक्ति या अच्छे कार्याे से जुड़ना है या अन्य कहीं जुड़ना है। कल्याणं करोति का अनुष्ठान दूसरों के हितों के लिए तथा दुखों को दूर करने के लिए होगा तथा ज्यादा से लोग इससे लाभान्वित होंगे। रमेश रतन चेयरमैन पीएससी रेलवे बोर्ड मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि पीड़ित मानवों के लिए लोगों के नेत्रों को ठीक कराने का कार्य कल्याणं करोति की ओर से किया जा रहा है। ब्रज के लोगों को इसका लाभ मिलता रहेगा। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि हमें पीडित मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए तथा यह जो नेत्र चिकित्सालय बनकर तैयार हो रहा है। इससे बृजवासियों की सेवा हो सकेगी यहाँ जब सन्तों की कृपा किसी प्रकल्प पर होती है वह जरूर पूर्ण होगा यह ब्रज ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्याति प्राप्त करेगा।
चेयरमैन उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड रविकान्त गर्ग ने कहा कि कल्याणं करोति जो कुछ भी करती है। वह उसके नाम से ही जाना जा सकता है। इस नये हॉस्पीटल से सभी ब्रजवासी व समीपवर्ती सभी जनपदों के लोग लाभ ले सकेगे। सम्पूर्ण समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के यहाँ लोगों की सेवा होती है। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी दानदाताओं के द्वारा की गई घोषणाओं के विषय में बताया साथही उन्होंने कल्याणं करोति के विषय में जानकारी दी। संस्थान के अध्यक्ष महेशानन्द सरस्वती महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याणं करोति जो यह संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है यह निष्चित रूप से ब्रज के सभी जनपदों के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान, मध्य प्रदेश के जनपदों के भी लोगों को इस विशाल नेत्र चिकित्सालय का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रकांड विद्वान श्रीवत्स गोस्वामी, बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, महन्त राधाकान्त, श्याम सुन्दर बेरीवाला, चेयमैन, श्याम स्टील इण्ड्रस्टीज लिमिटेड, कोलकाता, आनन्द अग्रवाल, प्रबन्ध ट्रस्टी, गोविन्दराम गोयल चेरिटेबिल ट्रस्ट, कोलकाता, जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, जगदीश चौधरी, गजेन्द्र कुमार शर्मा, चेयरमैन, लक्ष्मी ग्रुप, पुरूषोत्तम लाल, चौ0 दीनानाथ अग्रवाल, ललित कुमार अरोड़ा, चेयरमैन, गिर्राज फाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, वृन्दावन, कल्याण दास अग्रवाल, बृजवासी टंच, नारायण दास अग्रवाल, कुलाधिपति, जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा, श्री अनूप गुप्ता, कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, गुलाब सुपारी, शोभाराम शर्मा, चेयमैन, जगदीश लाल भाटिया, अध्यक्ष, श्रीनाथ धमार्थ सेवा सोसाइटी, फरीदाबाद पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सूर्यकान्त शर्मा, प्रतिनिधि ऊर्जामंत्री, कारिन्दा सिंह, विधायक गोवर्धन क्षेत्र, पूरन प्रकाश विधायक, गोकुल क्षेत्र, डॉ. मुकेश आर्यबन्धु, महापौर, नगर निगम, मथुरा, यमुना मिशन के प्रदीप बसंल, एस. के. शर्मा, चेयरमैन, बृजवासी वेलफेयर सोसाइटी, मथुरा, राष्ट्र गौरव, महामंत्री, कल्याणं करोति, लखनऊ, नन्द किशोर शर्मा, चेयरमैन, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल, एनएच-91, खुर्जा रोड, बुलंदशहर, श्याम सिंह अहेरिया, पूर्व विधायक, संजय पाठक आरकेडीय पब्लिक स्कूल, मथुरा, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भईया, गोवर्धन आदि क्षेत्रों के गणमान्य लोगों के साथ साथ बड़ी संस्या में गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button