Latest

भगवान जगन्नाथ जी को लगा काढ़ा प्रसाद का भोग

भगवान जगन्नाथ जी के लिए भक्तों ने की स्वस्थ होने की कामना

( विनय मिश्र )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के द्वारा सतीचौरा स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर विद्या गौरी वाटिका में समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी को अस्वस्थ होने के कारण विश्राम होने की स्थिति में काढा प्रसाद का भोग लगाते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की आरती रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद ने किया। इस विषय पर जानकारी देते हुए रथ यात्रा सह संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि जब जेष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर पहुंचते हैं तो उनके स्वागत में 108 कलश से उनका स्नान कराया जाता है जिसके कारण वह ज्वर से पीड़ित हो जाते और 14 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाते और जब वे 15 वेें दिन स्वस्थ होते हैं तो भक्तों को रथा रूढ होकर दर्शन देते हुए अपने निवास को जाने लगते हैं और भगवान जगन्नाथ जी के स्वस्थ होने की खुशी में भक्तों में इतनी प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है जिसके कारण भक्तगण भगवान जगन्नाथ जी भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का रथ खींचकर उनके निवास तक ले जाते हैं इसी परंपरा का नाम रथयात्रा दिया गया है जो संपूर्ण विश्व में विख्यात है। भगवान की स्वस्थ होने की कामना करने वालों में जयराम गुप्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता दाऊ दयाल गुप्ता कृष्ण भगवान केसरवानी बसंत लाल आजाद राजेश केसरवानी गगन दासगुप्ता अरुण साहू त्रिलोकी केसरवानी उज्जवल केसरवानी हैप्पी कसेरा मोहित कुमार गीता गुप्ता संगीता केसरवानी लता उपाध्याय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button