Latestइलाहाबाद समाचार
Breaking प्रयागराज का गुप्ता परिवार कटनी में सड़क हादसे का शिकार 5 की मौत

कटनी। आज शाम भीषण सड़क हादसे में गुप्ता परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत। इलाहाबाद प्रयागराज निवासी विमल कुमार गुप्ता 38 वर्ष पिता विशम्बर नाथ गुप्ता 65 वर्ष पत्नी रंजना देवी 58 वर्ष एकता पति विमल कुमार गुप्ता 32 वर्ष बेटी 11 माह क्रेयटा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना टोल नाका के पास घटित हुई ।

स्विट कार से गुप्ता परिवार जबलपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बेलगाम ट्रक ने जोरदार आमने सामने टक्कर मारी। पुलिस ने मशक्कत के बाद लाशों को कार से निकाला।कार क्रमांक यूपी 70 सीएस 3649 में पांच लोग सवार थे। तभी टोल नाका के समीप यूपी 54 टी 4602 नंबर का ट्रक तेज गति से आया और कार को जोरदार टक्कर मार दी।




