Latest

प्रतीक की गेंदबाजी से जयपुरिया क्लब खिताबी दौर में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सेठ आनंदराम जयपुरिया क्लब ने भानु प्रताप क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराकर एसएआर जयपुरिया अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत में प्रतीक पांडेय की उम्दा गेंदबाजी (3-1-07-4) की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
भानु प्रताप क्लब ने झूसी स्थित अपने मैदान पर पहले खेलकर 25 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन बनाए। अभय सिंह ने 24 और प्रियांश ने 16 रन का योगदान दिया। जयपुरिया क्लब के प्रतीक पांडेय ने चार तथा कुणाल मिश्र व हर्षित तिवारी ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में जवाब में एसएआर जयपुरिया क्लब ने 16.4 ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना लिए। आदर्श पांडेय ने नाबाद 30, हर्षित तिवारी ने 30 और आर्यन मिश्र ने नाबाद 26 रन बनाए। भानु प्रताप क्लब के लिए एक मात्र विकेट प्रियांश ने लिया।

*तन्मय की आतिशी बल्लेबाजी से दौलत हुसैन फाइनल में*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। तन्मय मालवीय के आतिशी अर्धशतक (51 नाबाद, 29 गेंद, दो चौके, चार छक्के) से दौलत हुसैन इंटर कालेज ने माधव क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। डीएवी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में माधव क्लब ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन (आशुतोष 40 नाबाद, वीर प्रताप 31, अभय यादव 28 नाबाद, आदित्य मिश्र 21, मोहम्मद अली खान 2/32, फैज़ान अहमद एवं उबैद उल्लाह खान एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में दौलत हुसैन ने 29.5 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन (तन्मय मालवीय 51 नाबाद, सिद्धार्थ वर्मा 31, मोहम्मद अली खान 25, अभय यादव 3/18) बना लिए।

Related Articles

Back to top button