नारायण हास्पिटल प्रांगण में श्री नारायण मंदिर की हुई स्थापना

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नारायण स्वरूप हास्पिटल के प्रांगण में श्रीनारायण मंदिर मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा नगर भ्रमण रथ यात्रा भोग प्रसाद कार्यक्रम बुधवार को नीमसरांय मुण्डेरा आयोजित होगा।
सोमवार को शुभारंभ एवं वेदिका पूजन व मंगलवार को मूर्ति स्थापना , नगर भ्रमण शोभायात्रा नीम सरायं मुण्डेरा से प्रारंभ हो कर ट्रांसपोर्ट नगर, धूमनगंज , प्रीतमनगर , सुलेम सरायं में नमस्ते भारत चौराहे पर नरेन्द्र खेड़ा मान्टू द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। शोभायात्रा सुलेम सरायं होते हुए चौफटका स्थिति देवगिरी मंदिर में पूजा – पाठ बाद वापस उसी मार्ग से हास्पिटल प्रागंण पहुंच कर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान हास्पिटल निर्देशक डा. राजीव सिंह ने बताया कि परिसर में मंदिर की स्थापना से भगवान लोगों को जल्द कल्याण करें यही कामना है।शोभायात्रा में मुख्य रूप से आरबी सिंह, रामदुलारी, राजीव सिंह,सोनिया सिंह, रेखा सिंह, निक्कू सिंह , पिन्टू सिंह आदि प्रमुख रहे।



