माण्डा पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर किया पैदल मार्च


भारतगंज चौकी प्रभारी के पैदल गस्त से अपराधी हुए पस्त
रविवार को चौकी क्षेत्र के कई गाँवो में किया गया पैदल गस्त
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चौकी प्रभारी भारतगंज बिनय कुमार सिंह का लगातार पैदल गश्त जारी है रबिवार की साम उन्होंने भारतगंज क़स्बे में पैदल गस्त किया। इस दौरान चौकी प्रभारी भारतगंज बिनय कुमार सिंह,ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर सामाजिक दूरी एवम मास्क लगाने की अपील किया वही पैदल गस्त के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के रात्रि गश्त की जमकर सराहना किया। लोगों का कहना था जब से भारतगंज चौकी प्रभारी बिनय कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद लगातार पुलिस द्वारा रात्रि गस्त की जा रही है,जिससे चोरी,छिनैती की घटनाएं चौकी क्षेत्र में छूमंतर हो गई है। लोगों ने बताया कि एक समय लोग चोरी,छिनैती की घटनाओं से सहमे हुए थे,लेकिन अब लोग उक्त घटनाओं से बेफिक्र हैं। वही उक्त प्रभारी ने लोगों से कहा कि किसी भी समस्या पर पुलिस को सूचित करें पुलिस जनता की सेवा में तत्पर रहेगी इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया कि बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को सामान ना दे व सोशल डिस्टेंस का पालन करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा




