अविश्वास प्रस्ताव का कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए राहुल ‘-PM मोदी

इलाहाबाद। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जो किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनके पास भी ये काम करने का मौका था लेकिन उनके पास किसानों के लिए कार्य करने की फुर्सत नहीं थी.

उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर में शनिवार को किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के कोने-कोने को मोदी पर विश्वास है, लेकिन कुछ दलों को विश्वास नहीं है. मोदी ने कहा, ‘हमने उनके अविश्वास का बार-बार कारण पूछा है, लेकिन वो कारण नहीं बता पाए और गले पड़ गए.’
पीएम मोदी ने इस दौरान महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि जितने ज्यादा दल एक साथ मिलेंगे उतना ही दल-दल होगा और जितना ज्यादा दल-दल होगा, उतना ही कमल खिलेगा. विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जो किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनके पास भी ये काम करने का मौका था लेकिन उनके पास किसानों के लिए कार्य करने की फुर्सत नहीं थी.
लोकतंत्र में जनादेश सबसे ऊपर
किसानों को पौने दो गुना ज्यादा मिलेगा लाभ
अपने भाषण में किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पूरे देश के किसान हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले गन्ना किसान मुझसे मिलने दिल्ली आए थे और मैंने उनसे कहा था कि जल्द ही गन्ना किसानों को एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और वही वादा निभाने मैं शाहजहांपुर आया हूं.’ पीएम मोदी ने बताया कि गन्ना किसानों को उनकी सरकार ने तोहफा दिया है. इस बार जो गन्ना बोया गया है, उसका लागत से लगभग पौने दो गुना ज्यादा मिलेगा.
पुरानी सरकारों ने छोड़ा हजारों करोड़ का बकाया
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह फैसला किया है कि देश के गन्ना किसानों को गन्ने पर लागत मूल्य के ऊपर लगभग 80 प्रतिशत सीधा लाभ मिलेगा. धान, मक्का, दाल और तेल वाली 14 फसलों के सरकारी मूल्य में 200 रुपये से 1800 रुपये की बढ़ोतरी देश के इतिहास में कभी नहीं हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 सालों में कोशिश की गई है कि गन्ना किसानों की एक-एक पाई उनके खाते में पहुंचे. पुरानी सरकारों ने हजारों करोड़ का बकाया छोड़ रखा था, हमने उसे निपटाने की कोशिश की है.
चार सालों में गन्ना किसानों के साथ-साथ और उनमें काम करने वाले कामदारों के लिए कई काम किये हैं. मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने देश की जनता को अंधेरे में रखा. आज हम उनके घरों में उजाला पहुंचा रहे हैं.’


