शहादत से बड़ी कोई इबादत हो नहीं सकती-अम्माद हसन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीते 8 दिसंबर को हुई एक दुखद घटना जिसमें सेना के एक एम आई हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से देश ने कई सितारों को खो दिया। शहीद हुए समस्त भारतीय सेना के अधिकारियों जिनमें ज्ञात नाम सी डी एस जनरल बिपिन रावत, हरजिंदर सिंह ,नायक विवेक कुमार, मधुलिका रावत,नायक गुरसेवक सिंह, नायक बी साई तेजा,ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, नायक जितेंद्र कुमार,हवलदार सतपाल है। शहीद हुए समस्त सैन्य अधिकारियों को अपना दल एस के युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन उर्फ अमन नीवां ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। एक शाम शहीदों के नाम के तत्वाधान में अम्माद हसन जी ने बताया की सेना के उच्चतम शिखरों को खोना भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता है, जनरल बिपिन रावत जी हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।इस श्रद्धाजंलि एवम कैंडल मार्च पद यात्रा में हर्ष यादव सलमान अली,मो.साहा, दानिश खान,शादमान अख्तर,गोलू पाल समीर सिंह राजपूत,अविरल शर्मा रोनित प्रताप सिंह इमरान साहिल मो.ताज,अजीत राणा यादव, अरमान,आबिद आदि लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर समस्त सैन्य अधिकारियों को नमन वंदन किया यह पदयात्रा लाल पत्थर गिरजाघर से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा तक चली।



