Latest
इलाहाबाद सांसद ने जनरल विपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि किया अर्पित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने आज दिल्ली में भारत के महान सपूत जनरल विपिन रावत जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत जी को उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित किया। प्रो जोशी ने कहा नम आँखों से देश आज उनको विदा करेगा। प्रो जोशी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत भारत के सपूत को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में सारा देश शोक गुल परिवार के साथ है।



