मठ में साध्वी को बदमाशों ने मारी गोली

जौनपुर( अनुराग दर्शन समाचार )। जिले केकोतवाली क्षेत्र के थाना गद्दी अंतर्गत रामजानकी मठ बम्बावन में रह रहे एक साध्वी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी दिया। साध्वी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया। शनिवार को रामजानकी मठ बम्बावन पर रह रहे 48 वर्षीय साध्वी इंद्रावती दास घर मे बने शौचालय में स्नान करने जा रही थी तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने लक्ष्य साधकर गोली चला दी। जिससे एक गोली साध्वी के बाएं तरफ सीने में जा लगी व दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गए। मौके पर पड़ी लहूलुहान साध्वी ने फोन से पुलिस को सूचना दिया। सूचना की जानकारी होने पर केराकत प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंच साध्वी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि एक गोली बाएं तरफ सीने में लगी है व दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गए हैं । स्थिति नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। और जांच के दौरान इंपेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मौके पर 32 बोर के दो खोखे भी मिले है। जांच की जा रही है ।



