20 सितंबर को होगा आरओ-एआरओ प्री की परीक्षा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती 2016 की प्रारंभिक परीक्षा अब 13 सितंबर के बजाए 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से दी गई है। विदित हो कि आयोग ने गत 19 अगस्त को इस भर्ती के अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए तीन-तीन जिलों का विकल्प मांगा था। माना जा रहा है कि आयोग को नई व्यवस्था के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण में थोड़ा वक्त लगेगा इसलिए परीक्षा को एक हफ्ते के लिए टाला गया है। यह परीक्षा प्रयागराज सहित प्रदेश के 17 जिलों में होनी है, जिसमें 385191 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन इनमें से 41 अभ्यर्थियों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं अन्य कारणों से अभ्यर्थन वापस ले लिया है इसलिए परीक्षा में 385150 अभ्यर्थी शामिल होंगे।



