अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज, के प्रयाग प्रथम आगमन

शक्तिपीठ मां अलोप शंकरी के दरबार में पूजन अर्चन व स्वागत
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के, प्रयाग के प्रथम आगमन पर शक्तिपीठ मां अलोप शंकरी के दरबार में पूजन अर्चन स्वागत होगा। यह जानकारी श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंत यमुना पुरी जी महाराज ने देते हुए बताया कि, महाराज के साथ अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत राजेंद्र दास जी महाराज, श्री महंत गौरी शंकर दास जी महाराज, निर्मल अखाड़ा के श्री महंत ज्ञान देव जी महाराज के साथ अखाड़ा परिषद के संरक्षक व अनेक पदाधिकारी गण आएंगे अखाड़े के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के निमंत्रण पर काशी कॉरिडोर के उद्घाटन के पश्चात काशी से चलकर महाराज प्रयाग आएंगे ।महाराज जी के आगमन पर महाराज जी व अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं के द्वारा पूजन अर्चन होगा उसके पश्चात संत महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत सम्मान दिन में 11:00 बजे दिनांक 14, 12 ,2021 को मां अलोप शंकरी मंदिर में होगा होगा। कार्यक्रम के बाद महाराज जी व संत महात्मा हिंदू महाकुंभ में भाग लेने हेतु चित्रकूट रवाना होंगे।



