Latest

किन्नर मनीषा ने गणतंत्र दिवस पर तीसरी बार तिरंगे झंडे से शादी रचाकर मिसाल कायम की

गोरखपुर का रहने वाला है किन्‍नर

विधि विधान से कराई शादी

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में देश के प्रति प्रेम व लगाव का संदेश देने के कुछ लोगों के तरीके जरा हटकर होते हैं। ऐसा ही कार्य किया है मनीषा किन्नर ने। उड़ैयाडीह बाजार निवासी किन्नर मनीषा ने गणतंत्र दिवस पर तीसरी बार तिरंगे झंडे से शादी रचाकर मिसाल कायम की। किन्‍नर का तिरंगे संग शादी कर देश प्रेम का इजहार करने का तरीका इलाके के लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है।
इस अनूठे विवाह के गवाह बने किन्नर के तमाम साथी। गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के चड़ेरिया गांव निवासी मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मनीषा किन्नर लगभग तीन वर्ष से उडैय़ाडीह बाजार में आधा दर्जन किन्नरों के साथ किराए पर भवन लेकर रहती है। 30 वर्षीय मनीषा ने तिरंगे के कलर की साड़ी ब्लाउज चूड़ी पहनकर दुल्हन बन मंडप में बैठकर विधि विधान से पुरोहित से पूजा कराई। शादी के मंत्र पढ़े और तिरंगे की मांग भरी गई। गैर जनपद के किन्नरों ने शादी समारोह में आकर हौसला बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों मंगल गीतों से देर शाम तक धूम मची रही। मनीषा ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश प्रेम का संदेश जरूरी है। इस मौके पर पूजा किन्नर, कमलेश, मुकेश, नंदू, अशोक, नरगिस भी पहुंचे।

Related Articles

Back to top button