Latest
जिलाधिकारी व सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर कला यात्रा को किया रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का किया गया।आयोजन जिलाधिकारी ओर सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर कला यात्रा को रवाना किया ।आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन की श्रृंखला में लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । के पी कालेज मैदान से एमजी मार्ग पर मेडिकल चैराहे से लाउदर रोड होते हुये ऋषि भारद्वाज आश्रम चैराहा, थार्नहिल मार्ग की ओर मुड़कर चन्द्रशेखर आजाद पार्क द्वार से हिन्दू हाॅस्टल से होते हुए लोक सेवा आयोग से आगे हनुमान मन्दिर, सिविल लाइन्स होते हुए सीएवी इंटर कालेज के मैदान मे ‘कला यात्रा‘ समाप्त हुई। कला यात्रा में प्रयागराज के लगभग आधा दर्जन स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा किया वही कला विधाओं से जुड़े कलाकारों ने भी कला यात्रा में भाग लिया।




