Latest
आज पूर्वजों की शांति के लिए ईसाई समुदाय मनायेगा ओल सोल डे

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मसीही समाज की ओर से मंगलवार को ऑल सोल दिवस राजापुर स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की याद में सुबह से लेकर शाम 7:00 बजे तक पूर्वजों के परिवार वाले उनकी कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाती है।
कब्र को सजाते हैं
इस दिन समुदाय के अनुयायी परिजनों के कब्र को सुबह से ही सजाते हैं। रंग-रोगन कर पुष्प सज्जा कर मोमबत्ती लगाते हैं। मंगलवार को शाम 4 से 5.30 बजे तक सामूहिक पवित्र पूजन किया जाता है । इसके पश्चात पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कब्र को पवित्र जल से पवित्र किया जाता है। पूर्वजों की शांति के लिए ईसाई समुदाय ओल सोल डे मनाया जाता है।



