Latest

आर्य कन्या इंटर कॉलेज का क्रीडा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम )का क्रीडा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि डॉ राकेश सिंह (आई पी एस )एवं विशिष्ट अतिथि विनय कुमार गिल (अपर सचिव यूपी बोर्ड प्रयागराज ), अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता, प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन किया।आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ देकर किया।शिक्षिकाओं ने समस्त अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण द्वारा किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान रविंद्र नाथ ने की।खेल का शुभारंभ छात्राओं द्वारा मशाल जलाकर तथा अतिथियों द्वारा झंडारोहण एवं गुब्बारा हवा में उड़ा कर कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की।स्वागत की श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा राजस्थानी लोक नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। चारों सदनों द्वारा राष्ट्र को संदेश देता एवं सलामी देता मार्च पास्ट ,अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पीटी, स्पर्धा की भावना में वृद्धि में सहायक विभिन्न खेल प्राइमरी के बच्चों द्वारा मेंढक दौड़, मेकअप रेस,रिले रेस आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डॉ राकेश सिंह (आईपीएस) ने प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं एवं बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार आर्य कन्या प्रबंधक महोदय के संरक्षण में दिनोंदिन आगे बढ़ता रहे।विशिष्ट अतिथि विनय कुमार गेल अपर सचिव यूपी बोर्ड ने दयानंद सरस्वती के अथक प्रयास द्वारा नारी शिक्षा के विकास की सराहना की एवं बच्चों के तनाव रहित विकास पर बल दिया।
कार्यक्रम की श्रंखला में श्रीमती मीना प्रजापति के निर्देशन में छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल ने आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रथम दिन के कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अरुणेश जायसवाल ,अनिल कुमार श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव सलोनी अग्रवाल रैंहा इदरीस,कुसुम लता सुधा शुक्ला ,दीपा भारतीय आदि शिक्षिकाएं एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।मंच सज्जा अनूपमा श्रीवास्तव ,वंदना मिश्रा, रंजना पांडे ,मोउ बसु आदि के द्वारा सुंदर ढंग से किया गया एवं मंच संचालन का कार्य अनुपमा श्रीवास्तव एवं जोया द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button