Latest

देश की छवि खराब करने की कोशिश – महंत नरेंद्र गिरि

नेतागिरी में नकारे लोग आज किसान नेता बनकर घूम रहे हैं। स्वामी रामतीर्थ दास

आंदोलन में विदेशी ताकते भी शामिल हैं। स्वामी महेशाश्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुए हंगामा व अराजकता पर संतो ने चिंता व्यक्त की है। कहा कि किसान रूपी अराजकतत्वों ने साजिश के तहत देश की छवि खराब करने की कोशिश की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून को गलत बताकर अराजकता फैलाना निंदनीय है।
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कानून की खामियों को बातचीत के जरिये हल कराना था। परंतु कुछ किसान नेता खुद की छवि चमकाने के लिए ऐसा नही होने दिया यह चिंताजनक है। वहीं, स्वामी रामतीर्थ दास ने कहा कि नेतागिरी में नकारे गए लोग आज किसान नेता बनकर घूम रहे हैं। वास्तव में ऐसे लोग बिचौलियों को साथ दे रहे हैं। कहा कि सरकार कानून के तहत करवाई करे, क्योंकि इस आंदोलन में आम किसान शामिल नहीं है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम ने कहा कि कुछ किसान नेता मनमानी पर उतारू है, इस आंदोलन में विदेशी ताकते भी शामिल हैं। सरकार को उसका पता लगाना चाहिए। साथ ही कृषि कानून की बड़ी खामियों को दूर करके उसे लागू किया जाय जिससे आम किसानों को उसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button