सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव बने शिवम पांडेय

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद गुरुवार को पहली बार गृह नगर आए शिवम पांडेय का मेजारोड बाजार में सपाइयों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।शहर की सीमा पर उनकी अगुवानी की गई। मेजारोड बाजार में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव से मुलाकात कर शिवम पांडेय ने उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिवम पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।बता दे कि श्री पांडेय की माता पुष्पलता पांडेय पिता प्रदीप पांडेय वर्तमान समय में ग्राम सभा शुक्लपुर के प्रधान है। उसी क्रम में अंशु सिंह पूर्व प्रदेश सचिव युवजन जनसभा के द्वारा रामनगर में जोरदार स्वागत किया गया। इसी तरह चिरैया मोड,सोनार का तारा ,हुल्का शुक्लपुर में सैकड़ों नौजवानों ने जगह जगह स्वागत अभिवादन किया। स्वागत समारोह के दौरान जिला सचिव ललन सिंह,मेजा विधानसभा अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव,सपा नेता हर्षित पांडेय, शिव कैलाश यादव, इविवि के छात्र नेता अमन प्रताप सिंह, विनोद यादव, मानस मिश्रा, शुभम ,सतीश राज यादव, पंकज यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मौजूद रहे।


