Latest

हिंदी व भोजपुरी फिल्म जगत के निर्देशक धीरू यादव के जन्मदिन को लोगो ने हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कई हिंदी सीरियल और कई भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्देशक धीरू यादव का 20 दिसम्बर को जन्मदिन था। उनके इस जन्मदिन को उनके फैन्स और उनके चाहने वालो ने देश के अलग अलग जगहों पर केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। इसके साथ साथ फ़िल्म जगत से जुड़े कई कलाकार जिनमें से रितेश पांडे, अंजना सिंह, चांदनी सिंह, प्रियंका रेवाड़ी, संजय पांडे, महेश आचार्य और भी कई कलाकारो ने अपने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के माध्यम से धीरू यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

इस खास मौके पर धीरू यादव ने सभी का अभिवादन किया और कहा कि आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद जो आप लोगो ने मेरे जन्मदिन को खास बनाया और सबका प्यार आशीर्वाद मिला बस ऐसे ही आप सभी का प्यार आशीर्वाद बना रहे ताकि आप लोगो के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मो का निर्देशन करता रहूँ।
बात धीरू यादव के फिल्मी ग्राफ की करे तो धीरू यादव ने काफी बेहतरीन फिल्मो का निर्देशन किया जिनमे से कई फिल्में रिलीज हो गयी है और कई फिल्में जल्द रिलीज होंगी।

Related Articles

Back to top button